{"_id":"6a9d68fa69fc464e070c1d2b","slug":"youth-dies-after-falling-down-following-a-drinking-session-with-friends-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दारू पार्टी जिंदगी की आखिरी घूंट बनी: दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद गिरे युवक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारू पार्टी जिंदगी की आखिरी घूंट बनी: दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद गिरे युवक की मौत, मचा कोहराम
Sun, 06 Sep 2026 06:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:55 PM IST
सार
ससुराल जाने के लिए निकले युवक ने रास्ते में दोस्तों के साथ शराब पी ली। नशे में गिरने से युवक की जान चली गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं घाट की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुराल जाने के लिए निकले युवक ने रास्ते में दोस्तों के साथ शराब पी। नशे में वह सड़क पर ही गिर गया। मित्रों ने परिजन को फोन से सूचना दी। परिजन उसे फतेहपुर के खागा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने नशा ज्यादा करने की बात कही, फिर छुट्टी कर दी, परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कमासिन थाना क्षेत्र के गांव राघवपुर निवासी सालिगराम ने बताया कि उसका भाई विवेक (26) शनिवार को अपनी ससुराल गांव साड़ी जाने के लिए निकला था। रास्ते में दादौं घाट पर उसके कुछ मित्र मिल गए। भाई का कहना है कि यहां मित्रों के साथ उसने शराब पी और बेसुध हो गया। मित्रों ने घर में फोन करके जानकारी दी, तब उन्हें पता चला। वह दादौं घाट पहुंचे तो विवेक बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा था। भाई ने बताया कि पत्नी नेहा देवी एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। उसी को लाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विवेक जेसीबी चलाता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता रामकृपाल किसानी करते हैं। घर में मां मीरा हैं। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि नशा अधिक करने से मौत होने की संभावना लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।