{"_id":"6abbf564ee7228a3a20398c4","slug":"video-truck-loaded-with-chemical-drums-overturns-on-elevated-bridge-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल
यशोदानगर से गुजर रहे एलिवेटेड पुल पर मंगलवार तड़के केमिकल के ड्रम लेकर जाजमऊ जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्रमों का केमिकल और बोरियों में बंद सफेद रंग का पाउडर सड़क पर फैल गया। हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस व हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकलवाने के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को किनारे करवाया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
कानपुर देहात के पुखरायां-बरौल के हैदरपुर गांव निवासी चालक तबरेज आलम ट्रक में चमड़े की सफाई और फिनिशिंग के लिए प्रयुक्त होने वाला केमिकल और पाउडर लेकर हैदराबाद से जाजमऊ जा रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे ट्रक यशोदानगर एलिवेडेट पुल पर पहुंचा। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हो गया। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक तबरेज को शीशा ताेड़कर निकाला। दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया यातायात को डायवर्ट कराया गया था। कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।