Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Winners of the Sonipat state-level karate competition welcomed; Saksham secured first place, Tejas second, and Dhvaja also won the top spot.
{"_id":"6abba112cf9f79841d04c601","slug":"video-winners-of-the-sonipat-state-level-karate-competition-welcomed-saksham-secured-first-place-tejas-second-and-dhvaja-also-won-the-top-spot-2026-09-29-1790681362","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत, सक्षम प्रथम, तेजस द्वितीय और ध्वजा ने जीता पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत, सक्षम प्रथम, तेजस द्वितीय और ध्वजा ने जीता पहला स्थान
सोनीपत। कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अटेरना व गांव रसोई के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में सक्षम ने प्रथम और 35 किलो भार वर्ग में तेजस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, गांव रसाेई निवासी ध्वजा ने अंडर-7 में पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल रहा।
कुरुक्षेत्र में 24 से 26 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल कराटे स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल कर खिलाड़ियों का अटेरना पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपक चौहान अटेरना ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन और बेहतर अवसर मिलना जरूरी है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में कोच लाजवंती, भोला, रोहित, सुंदर, काला और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अटेरना में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।