{"_id":"6ab29eaa0035ff95f504b5b4","slug":"video-shuklaganj-traffic-jams-on-the-new-ganga-bridge-and-saraiya-railway-crossing-routes-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नवीन गंगापुल और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम, फंसी रही एंबुलेंस को पुलिस ने निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नवीन गंगापुल और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम, फंसी रही एंबुलेंस को पुलिस ने निकलवाया
मंगलवार को सुबह और शाम को नवीन गंगापुल मार्ग और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम लगने के कारण राहगीर परेशान रहे। पुल मार्ग पर उन्नाव से कानपुर की ओर मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई जिसे पुलिस ने निकलवाया। वहीं, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यहां रोक के बावजूद भारी प्रतिबंधित वाहनों का आवागमन जारी है।
सुबह 10 से 11 बजे के बीच नवीन गंगापुल मार्ग पर वाहनों का लोड बढ़ने के कारण जाम लग गया। इस दौरान एक मरीज को लेकर उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई जिसे मौजूद यातायात और कोतवाली पुलिस ने मिलकर किसी तरह से निकलवाया। वहीं शाम को गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते आधे घंटे के लिए यातायात प्रभावित रहा। इधर सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सुबह आधे घंटे तो दोपहर में एक से दो बजे के बीच एक घंटे जाम रहा इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौजूद पुलिस ने जाम खुलवाया जिसके बाद शाम 6 से 7 बजे के बीच फिर से वाहनों का लोड बढ़ने और प्रतिबंधित वाहन डंपर, डीसीएम, ट्रक, ट्राॅला के निकलने के कारण जाम लग गया। आड़े-तिरछे घुसे वाहनों को हटवाकर पुलिस ने जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।