{"_id":"6ab25026f73f1b75650b17f2","slug":"video-iim-rohtak-students-visited-the-panchkula-red-cross-building-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों ने पंचकूला रेड क्रॉस भवन का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों ने पंचकूला रेड क्रॉस भवन का किया दौरा
आईआईएम रोहतक से पंचकूला पहुंचे 15 छात्रों के दल ने मंगलवार को सेक्टर 15 स्थित रेड क्रॉस भवन का दौरा किया। उनके साथ उपायुक्त कार्यालय में नोडल ऑफिसर विशाल पराशर की तरफ से गोपाल सिंह, श्रेया और ट्रेनिंग ऑफिसर ईशान और सीमा उपस्थित थे। यहां छात्रों ने बुजुर्गों के साथ वार्तालाप की और रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे उनके कल्याण एवं संरक्षण कार्यों के बारे में जाना। बता दें की आईआईएम रोहतक के 15 छात्रों का यह दल पंचकूला में 5 दिन रुक कर ग्रामीण विकास और प्रशासन के विभिन्न विभागों की कार्य प्रणालियों पर शोध कर रहा है।
इस दौरान विद्यार्थी महिला रोजगार, वेतन, वित्तीय स्वतंत्रता, घरेलू निर्णय, महिला हेल्पलाइन, बाल श्रम, स्कूल ड्रॉपआउट और पीएम पोषण योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे।
दूसरे सत्र में वे न्युट्रीशियन, हेल्थ एंड हेल्थकेयर चॉइसेज पर आधारित कार्यक्रम के तहत सीएमओ ऑफिस का दौरा करेंगे। इसमें सिविल सर्जन आहार प्रथाओं, सार्वजनिक बनाम निजी स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य व्यय, पोषण अभियान, आयुष और घरेलू नुस्खों पर छात्रों को फील्ड में ले जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।