Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Naveen Jaihind arrived at the DC's public hearing in Jhajjar to present the grievances of the Suresh family, demanding action against employees over discrepancies in the Family ID.
{"_id":"6ab250736a1ff60f40079b3b","slug":"video-naveen-jaihind-arrived-at-the-dcs-public-hearing-in-jhajjar-to-present-the-grievances-of-the-suresh-family-demanding-action-against-employees-over-discrepancies-in-the-family-id-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सुरेश परिवार की फरियाद लेकर डीसी दरबार पहुंचे नवीन जय हिंद, फैमिली आईडी की गड़बड़ी पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सुरेश परिवार की फरियाद लेकर डीसी दरबार पहुंचे नवीन जय हिंद, फैमिली आईडी की गड़बड़ी पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की कथित लापरवाही के चलते गांव भापड़ौदा निवासी सुरेश और उसके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार की फैमिली आईडी में 3 लाख रुपये से अधिक की आय दर्ज होने के कारण उनका बीपीएल कार्ड कट गया। इतना ही नहीं परिवार का बिजली बिल भी करीब 1 लाख 64 हजार रुपये का आने की बात सामने आई है।
फैमिली आईडी में अधिक आय दर्ज होने के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि भी वापस हो गई। अपनी समस्या को लेकर सुरेश अपने परिवार के साथ समाजसेवी नवीन जय हिंद के नेतृत्व में झज्जर जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल से मिलने पहुंचे। इस दौरान नवीन जय हिंद ने पीड़ित परिवार की समस्या को जिला उपायुक्त के सामने रखा और फैमिली आईडी में दर्ज आय को सही करवाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दोबारा दिलाने की मांग की। पीड़ित परिवार ने बताया कि फैमिली आईडी में अधिक आय दर्ज होने के कारण उन्हें लगातार सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
परिवार का आरोप है कि वास्तविक स्थिति अलग होने के बावजूद रिकॉर्ड में अधिक आय दर्ज कर दी गई,जिसके कारण बीपीएल कार्ड सहित अन्य सरकारी लाभ प्रभावित हुए हैं। मामले को गंभीरता से सुनने के बाद जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने परिवार को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं, नवीन जय हिंद ने संबंधित कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रिकॉर्ड में गलत आय दर्ज किए जाने का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।नवीन जय हिंद ने कहा कि झज्जर समेत हरियाणा के कई हिस्सों में फैमिली आईडी में अधिक आय दिखाए जाने की वजह से गरीब लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले समाधान शिविरों के बावजूद आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा और लोग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि इस प्रकार की लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी,तब तक व्यवस्था में सुधार करना मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।