{"_id":"6ab240301772085af80d6757","slug":"female-student-molested-and-assaulted-in-gwalior-accused-arrested-after-cctv-video-goes-viral-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4752058-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:48 PM IST
Link Copied
ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में बाइक सवार युवक छात्रा का रास्ता रोकते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी योगेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना भितरवार के कमला स्कूल के पास की है। छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा पर कमेंट करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो विवाद बढ़ गया और एक युवक ने छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में बाइक सवार युवकों की गतिविधियां और छात्रा के साथ मारपीट का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के तत्काल बाद छात्रा की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। इसी बीच घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद भितरवार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी की पहचान भितरवार के लोहड़ी गांव निवासी योगेश रावत के रूप में हुई।
पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला और फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के संभावित भागने के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई और आखिरकार योगेश रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने छात्रा से पहले से परिचय होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनके बीच दूरी बन गई थी। पुलिस इसी को घटना की पृष्ठभूमि से जोड़कर जांच कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने छात्रा को थाने बुलाकर उसके बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ और मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दूसरे युवक की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद सामने आए इस मामले ने नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।