{"_id":"6b0871be4c17ce695d0c5164","slug":"video-shuklaganj-neighbor-blocks-path-by-closing-a-drain-residents-suffer-due-to-waterlogging-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल
कंचन नगर बी की एक गली में नाली बंद कर जल निकासी रोकने और जलभराव की शिकायत पर बृहस्पतिवार को प्रशासन की चार सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने पड़ोसी पर नाली बंद करने और जमीन पर अपना दावा जताने के आरोपों की पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मोहल्ला निवासी राजेंद्र सविता ने बीते दिनों अपने पड़ोसी के खिलाफ आयोग में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पड़ोसी ने नाली बंद कर दी है और संबंधित जगह को अपनी बता रहा है। इससे गली में जल निकासी बाधित हो गई है और भीषण जलभराव के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आयोग ने मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाया था।
इसके बाद डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार परियर रुचि गुप्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई। इसमें पालिका गंगाघाट के ईओ डॉ. राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला और लेखपाल पंकज मिश्रा शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के परिजनों ने कई बार व्यवधान उत्पन्न किया। जांच में शिकायत सही पाई गई है। संबंधित के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।