{"_id":"6b081df04c17ce695d0c50e2","slug":"video-himachal-kisan-sabha-protests-over-farmers-demands-raises-slogans-against-the-central-govt-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
किसानों की लंबित मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन की एक प्रतिलिपि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई। किसान सभा ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री के आश्वासन पर किसान आंदोलन स्थगित किया गया था। उस समय संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गए वादों के बावजूद आज तक न तो कोई बैठक बुलाई गई और न ही किसानों की मांगों पर ठोस कार्रवाई हुई। इस दौरान हिमाचल किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव धनी राम शर्मा, जिला सह सचिव सनी कुमार और जिला उपाध्यक्ष जगदीश पुंडीर सहित प्रताप सिंह, काबल सिंह, चेतराम, बलबीर सिंह, भंगी राम, राम स्वरूप, श्याम लाल, तरसेम सिंह, राम प्रकाश, रोशन और सीता देवी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।