{"_id":"6aa02c80e931830ab00a98f1","slug":"video-shuklaganj-hospital-building-in-dilapidated-condition-cracks-have-appeared-in-the-walls-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: जर्जर अवस्था में अस्पताल की बिल्डिंग, दीवारों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: जर्जर अवस्था में अस्पताल की बिल्डिंग, दीवारों में आई दरार
राजधानी मार्ग स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का बुरा हाल है जो जर्जर अवस्था में है। बिल्डिंग के मुख्य गेट के ऊपरी हिस्से का छज्जा तक लटक रहा है, दीवारों में दरारे पड़ गई है। कमरों के कई जगहों के प्लास्टर तक उखड़ चुके है जबकि बारिश का मौसम चल रहा है इसके बावजूद उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इस कारण अस्पताल की कोल्ड चेन, ड्रग स्टोर और टीकाकरण कक्ष में सीलन तक आ गई है। जल्द सुधार कार्य न हुआ तो कभी भी हादसा भी हो सकता है।
बता दे कि पांच साल पहले कायाकल्प योजना के अंतर्गत न्यू पीएचसी में मरम्मतीकरण कार्य कराया गया था। जिसके बाद से जिला मुख्यालय की ओर से रखरखाव को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई और अनदेखी के कारण अस्पताल के कई कमरे जर्जर अवस्था में हो गए है। जिसमें अस्पताल की कोल्ड चेन बिल्डिंग का बुरा हाल है जहां लाखों कीमत के टीका आदि दवाएं रखी जाती है। यहां के बाहरी हिस्से की दीवारें जर्जर होकर उनमें दरारे तक पड़ चुकी है प्लास्टर उखड़ चुका है। ऐसे में बारिश का पानी अंदर के कमरों में पहंच रहा है। जिससे दवाओं के खराब होने का डर है। छत भी जर्जर अवस्था में है जहां मजबूरी में मेडिकल स्टाफ बैठकर काम कर रहा है। बता दे कि अस्पताल में दो कंडम घोषित हो चुके कमरे भी अब तक तोड़े नहीं गए है जो कभी भी गिर सकते है। अस्पताल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। सीएमओ अजय शर्मा ने बताया कि यह समस्या जिले की कई पीएचसी और सीएचसी में है, इसके लिए मंडल मुख्यालया को अवगत कराते हुए बजट की मांग की गई है, न्यू पीएचसी शुक्लागंज का भी निरीक्षण कराते हुए यहां की व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।