{"_id":"6a9fdce934845979f30f679b","slug":"video-ayathhaya-15-hajara-aaganabugdha-karayakaratao-ka-samamana-karaga-saema-yaga-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे सीएम योगी
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में करीब 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। अयोध्या मंडल की 12 से 15 हजार कार्यकर्ताएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
सीएम अयोध्या में करीब तीन घंटे रहेंगे। वे दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम करीब 5:00 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए है। इसमें विभागीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। राशन वितरण का कार्य देख रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी भाग लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।