{"_id":"6a9fdcf83621752a7b01f158","slug":"video-gada-rashhataraya-lka-athalta-ka-paracara-ka-nakal-jaganprkata-ral-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को निकली जागरूकता रैली
गोंडा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला जज दुर्ग नारायन सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को लोक अदालत में अपने लंबित मामलों का सरलता से निस्तारण कराने के लिए जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि जिन लोगों के मामले न्यायालय में लंबित हैं या जो आपसी समझौते के माध्यम से विवाद का समाधान चाहते हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और सरल समाधान संभव है।
जागरूकता रैली में न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारियों समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।