{"_id":"6ab29ecd9b38c968580d08ba","slug":"video-shuklaganj-gati-shaktis-xen-from-lucknow-inspected-reprimanded-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: लखनऊ से आए गतिशक्ति के एक्सईएन ने किया निरीक्षण, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: लखनऊ से आए गतिशक्ति के एक्सईएन ने किया निरीक्षण, लगाई फटकार
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्य का लखनऊ से गतिशक्ति रेल विभाग के एक्सईएन एससी श्रीवास्तव ने मंगलवार दोपहर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी एजेंसी कर्मचारियों को प्लेटफार्म फाउंडेशन कार्य में लेटलतीफी होने को लेकर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और जल्द-से-जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है।
बता दे कि गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत कायापलट कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आज दोपहर एक्सईएन पहुंचे। प्लेटफार्म एक पर हो रहे शेल्टर फाउंडेशन के कार्य में लापरवाही और लेटलतीफी होते देख इसको लेकर उन्होंने कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और बोले की कार्य जल्द-से-जल्द पूरा करे। जिसके बाद निकट बन रही दो मंजिला बिल्डिंग को देखा जिसमें फाउंडेशन कार्य पूरा कर जल्दी से शटरिंग डालने की निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि एक साल के अंदर हर हाल में योजना का कार्य पूरा करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।