{"_id":"6984c7983383931b9600a7b2","slug":"video-road-construction-stalled-for-three-months-due-to-lack-of-funds-causing-traffic-problems-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में सड़क का निर्माण तीन महीने से ठप, आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में सड़क का निर्माण तीन महीने से ठप, आवागमन में दिक्कत
ग्रामीण क्षेत्र को नगर से जोड़ने वाले पोनी गांव मोड़ से श्रीनगर के लोहिया स्कूल मोड़ के पास तक सीसी रोड का निर्माण मार्च 2025 में शुरू कार्य कराया था। लेकिन नवंबर 2025 से पीडब्ल्यूडी ने धनाभाव के कारण से काम रोक दिया है। ऐसे में आधे-अधूरे निर्माण कार्य की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही।
मालूम हो कि 6.50 करोड़ की लागत से 6.4 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क बनाए जाने के लिए बीते साल मार्च 2025 में शासन ने मंंजूरी देने के साथ ही धन आवंटित किया था। पीडब्ल्यूडी ने मार्च में ही पोनी गांव मोड़ से कार्य शुरू कराया गया और श्रीनगर के लोहिया स्कूल मोड़ के पास तक नवंबर 2025 तक कार्य कराया, इसके बाद से कार्य बंद है। इस बारे में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से जो भी धन स्वीकृत हुआ उससे अब तक किए गए सड़क निर्माण कार्य में लगाया गया। सड़क के किनारे नाले और अन्य कार्य भी लोहिया स्कूल तक कराए गए, लेकिन शेष 18 सौ मीटर का कार्य धन के अभाव में रूका है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण कुशवाहा ने बताया कि जो बजट मिला उससे 4.6 किमी. लंबी सड़क बनाई गई और नालों व अन्य निर्माण कार्य जारी है। बजट मिलते ही शेष कार्य भी करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।