{"_id":"6a9c290fb55ef7f3460f1e00","slug":"kanpur-youth-s-body-found-hanging-after-two-days-family-devastated-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फंदे से लटका मिला युवक का दो दिन पुराना शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फंदे से लटका मिला युवक का दो दिन पुराना शव, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकादेव के पांडुनगर निवासी अंकित सविता (27) का शव शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। दोस्त उसे बुलाने पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव करीब दो दिन पुराना बताया है। कल्याणपुर के आवास-विकास तीन निवासी प्राइवेट कर्मी सूरज ने बताया कि परिवार में मां सरोज, भाई गोलू और अंकित था। अंकित पांडुनगर में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
बताया पांच साल पहले अंकित ने क्षेत्र में रहने वाली सिमरन से प्रेमविवाह किया था। पिता ने नाराज होकर अंकित को अलग कर दिया था। करीब आठ माह पहले उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा। शनिवार दोपहर अंकित का दोस्त उसे बुलाने घर गया तो दरवाजा उढ़का था। कमरे में दाखिल हुआ तो अंकित का शव फंदे से लटका पाया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन