{"_id":"691e049a333ced90c6079c53","slug":"video-repair-work-at-madninagar-and-ambikapuram-junctions-resulted-in-power-outages-for-hours-2025-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मदनीनगर और अबिंकापुरम मोड़ पर मरम्मत कार्य के चलते घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनीनगर और अबिंकापुरम मोड़ पर मरम्मत कार्य के चलते घंटों गुल रही बिजली
नगर के राजधानी मार्ग मदनीनगर मोड़ के पास बुधवार को एबीसी केबल लाइन की शिफ्टिंग और अंबिकापुरम मोड़ के पास नया बिजली का पोल लगाने का कार्य कराया गया। इसकी वजह से फीडर नंबर एक और तीन से आपूर्ति बंद रही। घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतेें उठानी पड़ी।
एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मदनीनगर मोड़ के पास दोपहर 12.30 से तीन बजे तक मरम्मत कार्य किया गया। यहां पूर्व में डाली गई एबीसी लाइन लटक आई थी। आपूर्ति के समय दिक्कतें हो रही थीं। इसकी शिफ्टिंग का कार्य किया गया। इस दाैरान मदनीनगर, मार्डन कालोनी, कप्तान साहब का हाता, करीमउल्ला कालोनी आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। वहीं अंबिकापुरम मोहल्ला मोड़ के पास जर्जर एचटी लाइन के पोल बदला गया। यहां नया पोल लगाने का कार्य किया गया। इसकी वजह से आदर्शनगर, सर्वाेदयनगर, अंबिकापुरम, कंचननगर, भातू फार्म समेत 10 मोहल्लों की आपूर्ति दोपहर 12 से दो बजे के बीच बंद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।