फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whom did Rahul Gandhi congratulate? Ahead the 'Chalo Delhi' rallyCongress leader shared a special message on X

राहुल गांधी ने किसे दी बधाई?: चलो दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस नेता ने एक्स पर दिया खास संदेश, कही ये बात

Sun, 01 Nov 2026 09:56 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 09:56 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'चलो दिल्ली' रैली से पहले एक्स पर एक खास संदेश साझा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में देश की समृद्ध संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं का जिक्र करते हुए विकास, खुशहाली और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने की कामना की। आइए जानते हैं उन्होंने किसे बधाई दी?
 

विज्ञापन
Whom did Rahul Gandhi congratulate? Ahead the 'Chalo Delhi' rallyCongress leader shared a special message on X
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस की 'चलो दिल्ली' रैली से पहले देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन राज्यों की समृद्ध संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं की सराहना की। साथ ही, उन्होंने इन राज्यों के निरंतर विकास और खुशहाली की कामना करते हुए देश की एकता को मजबूत बनाने में उनके योगदान की भी उम्मीद जताई।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा? 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक्स हेंडल पर लिखा, 'आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'यहां की समृद्ध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं ने भारत की आत्मा को गढ़ा है। कामना है कि ये क्षेत्र निरंतर फलते-फूलते रहें, समृद्ध हों और एक अधिक एकजुट राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का चलो दिल्ली रैल
बता दें कि रविवार को रामलीला मैदान में विपक्षी खेमे के अधिकांश राजनीतिक दल जुटने वाले हैं। वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों में कांग्रेस, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने इस रैली और विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। 




कितने लोगों के पहुंचने का दावा? 
इंडिया गठबंधन ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि पुलिस को करीब 70 हजार लोगों के जुटने का इनपुट मिला है। इसी के आधार पर सुरक्षा योजना तैयार की गई है। शनिवार को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ के प्रवेश और निकासी मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

200 से अधिक कैमरों से होगी निगरानी
मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों का भी इस्तेमाल करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन और अन्य जरूरी गाड़ियां तैनात रहेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed