Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन में जहरीली गैस से चार मौतें: चैंबर देखने एक उतरा था, उसे बचाने में तीन और मारे गए; गेट काटकर निकाला

Sun, 01 Nov 2026 09:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2026 09:37 AM IST
सार

उज्जैन के श्री गंगा रेस्टोरेंट में फूड वेस्ट टैंक का निरीक्षण करने उतरे एक कर्मचारी को बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी चैंबर में उतर गए। जहरीली गैस से चारों की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है।

विज्ञापन
ujjain shri ganga restaurant toxic gas accident four workers dead
उज्जैन में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
देवास रोड स्थित श्री गंगा रेस्टोरेंट में फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत के मामले में रविवार को पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी। सुबह फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और चैंबर का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, चारों मृतकों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।


Trending Videos
ujjain shri ganga restaurant toxic gas accident four workers dead
यहां स्थित है वो चैंबर - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट के फूड वेस्ट टैंक में जाम होने के कारण सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी चैंबर के भीतर फंस गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन अन्य लोग भी अंदर उतरे, लेकिन जहरीली गैस और दम घुटने की स्थिति के कारण चारों बाहर नहीं निकल सके।

 
ujjain shri ganga restaurant toxic gas accident four workers dead
चैंबर का गेट तोड़ने की मशक्कत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर माधव नगर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। चैंबर का गेट नहीं खुलने पर कटर मशीन की मदद से उसे काटा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ujjain shri ganga restaurant toxic gas accident four workers dead
उज्जैन की इस होटल में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार मृतकों की हुई पहचान
हादसे में कमलेश और नितिन निवासी वाल्मीकि नगर, वाहिद निवासी सोमवारिया और मनोज निवासी झालावाड़ की मौत हुई है। चारों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

 
विज्ञापन
ujjain shri ganga restaurant toxic gas accident four workers dead
हताहतों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जांच
रविवार सुबह फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों को टैंक में उतारने से पहले गैस की जांच की गई थी या नहीं और उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। रेस्टोरेंट प्रबंधन की भूमिका और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed