{"_id":"692b0d94b94a43b86b030c33","slug":"video-police-conducted-an-awareness-campaign-in-chaubepur-explaining-traffic-rules-and-issuing-fines-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात नियम बताए, चालान भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबेपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात नियम बताए, चालान भी किया
यातायात माह के 29 वें दिन शनिवार को पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। यमराज के वेश में कलाकार ने वाहन सवारों को रोक-रोककर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान भी किया गया।
बंदीमाता तिराहा व रेलवे स्टेशन पर यमराज के वेश में कलाकार ने बिना हेलमेट के बाइक व सीट बेल्ट के बिना कार चलाने वाले चालकों को रोका। कहा कि अगर यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो यमराज से दूरी बनी रहेगी। सड़क नियमों पर ध्यान नहीं देंगे, तो यमराज प्राण ले लेंगे। यातायात नियमों पालन करते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचे। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। इस दौरान पुलिस ने 18 बिंदुओं वाला जागरूकता पंफलेट राहगीरों व वाहन चालकों को वितरित किया। थानाध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 55 वाहनों का चालान कर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।