{"_id":"692ab9aa095f958123088115","slug":"video-international-gita-mahotsav-inaugurated-in-narnaul-amidst-chanting-of-mantras-and-worship-of-gita-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चारण और गीता पूजन के बीच नारनौल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चारण और गीता पूजन के बीच नारनौल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ
मंत्रोच्चारण और पवित्र ग्रंथ गीता के पूजन के बीच आज नारनौल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 के उपलक्ष में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
इसके साथ ही चारों तरफ पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकोच्चारण से समस्त वातावरण गीतामय हो उठा। अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगलसेन भी मौजूद थे।
इस महोत्सव में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से आई लोक कलाकारों की टीमों ने हरियाणवी वेशभूषा में सुसज्जित होकर गीता थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से अंजू दीदी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली के प्रोफेसर आनंद शर्मा तथा जीओ गीता से मास्टर सुरेश कुमार ने गीता पर अपने व्याख्यान दिए।
इस मौके पर नागरिकों को गीता पर्व की बधाई देते हुए एडीसी उदय सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्मयोग का जो दिव्य संदेश दिया वह आज भी मानव के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। गीता विषाद से विजय तक ले जाती है।
इस मौके पर जीओ गीता परिवार के सदस्यों ने गीता स्थापना करवाई।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशिबाला, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, लोक संस्कृति प्रकोष्ठ से डॉ कृष्णा यादव, माई भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव तथा सिकंदर गहली के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।