{"_id":"692ab9a3ba038016ee0eb4a6","slug":"video-iti-student-in-narnaul-has-created-a-laser-security-alarm-that-sounds-as-soon-as-you-step-on-the-doorstep-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में आईटीआई छात्र ने बनाया लेजर सिक्योरिटी अलार्म, दहलीज पर कदम रखते ही बजने लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में आईटीआई छात्र ने बनाया लेजर सिक्योरिटी अलार्म, दहलीज पर कदम रखते ही बजने लगता है
महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित राजकीय आईटीआई के वायरमैन ट्रेड के छात्र ने घर आदि की सुरक्षा के लिए लेजर सिक्योरिटी अलार्म का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल को तैयार करने में उसकी कक्षा के दो और छात्रों ने उसकी मदद की और मॉडल को तैयार कर दिया। गीता महोत्सव के आगाज पर छात्र के इस मॉडल ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित किया।
क्या है ये मॉडल
द्वितीय वर्ष के छात्र योगेश कुमार ने बताया कि हाल ही में उसकी टीम को सिक्योरिटी पर एक मॉडल बनाने का प्रोजक्ट दिया गया था। इस पर काफी गौर करने के बाद उसे आइडिया कि क्यों न घर की चार दीवारी को सुरक्षित करने के लिए सीसीटीवी से भी कुछ बेहतर बनाया जाए। तब उसने लेजर की मदद से ये मॉडल तैयार किया। जिसके तहत घर में दाखिल होते ही लेजर के संपर्क में आते ही घर के अंदर मौजूद अलार्म स्वत: ही बजने लगता है और घर में मौजूद व आसपास के लोग सतर्क हो जाते हैं।
कैसे बनाया
योगेश ने बताया कि इस मॉडल को तैयार करने में उसके सहपाठी व दोस्त घनश्याम व रोहित ने उसका बखूबी साथ दिया। इसको बनाने के लिए एक लेजर लाइट, बजर अलार्म, बैटरी, स्विच व छोटे छोटे कई कोंपानेंट का प्रयोग किया। जिसमें महज मात्र 300 का खर्च आया और इस काम में उनकी इंस्ट्रक्टर राखी ने भी उनकी पूरी मदद की। इस पर काम करते हुए उन्होंने महज 5 से 7 दिन इस मॉडल को तैयार किया।
सीसीटीवी से कैसे अलग
ये देखने में आता है कि सीसीटीवी कैमरे में आने जाने वालों की सभी प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड हो जाती हैं लेकिन सीसीटीवी आपको आगाह नहीं करता है। ऐसे में सीसीटीवी के साथ ये अलार्म भी लगा दिया जाए तो आपकी व घर की या अन्य प्रॉपर्टी की सुरक्षा दोगुनी हो जाती है। साथ ही सीसीटीवी के मुकाबले इसका खर्चा भी उससे आधा ही पड़ेगा।
योगेश का कहना है कि उसका प्रयास जारी है और वह इस मॉडल को और भी बेहतर बनाकर पुलिस डिपार्टमेंट से अप्रूव करवाना चाहता है, ताकि भविष्य में इसका सीधा संपर्क पुलिस कंट्रोल रूम से हो सके, ताकि आमजन अपने को और भी सुरक्षित व सहज महसूस कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।