{"_id":"6aca69d71d44bd338304df7f","slug":"video-pickup-truck-runs-over-farmer-on-bicycle-instant-death-sparks-outrage-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौके पर मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, मौके पर मौत, मचा कोहराम
साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा-बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम केले लादकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार किसान को पीछे से टक्कर मार कर रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप चालक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
भेल्सा गांव निवासी भोलानाथ पाल (62) किसान थे। शनिवार शाम वह साइकिल से खाद लेने बेहटा-बुजुर्ग जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई केले लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर गिर पड़े और पिकअप की चपेट में आ गए। उनकी साइकिल भी पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई।
हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोक दी, लेकिन नशे में होने के कारण वह मौके से भाग नहीं सका। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अनीता बदहवास हो गईं। सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। मृतक के बेटे शिवनेश लखीमपुर में और अवनीश पाल सूरत में निजी नौकरी करते हैं। करीब साढे तीन घंटे बाद शव को कब्जे मे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।