{"_id":"6aca27503300989ae8058510","slug":"fire-breaks-out-at-a-paint-brush-warehouse-in-a-house-s-basement-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मकान के बेसमेंट में पेंट ब्रश के गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मकान के बेसमेंट में पेंट ब्रश के गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 10 Oct 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:24 PM IST
सार
ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुरवा थाना क्षेत्र के कारवालो नगर में शनिवार दोपहर एक मकान के बेसमेंट में बने पेंट ब्रश के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार रह रहा था। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
कारवालो नगर स्थित मकान के बेसमेंट में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहां पेंट ब्रश का गोदाम बना था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में आग फैलने के साथ धुआं उठने लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए। मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार के रहने की जानकारी मिलने पर दमकल कर्मियों ने पहले सभी को सुरक्षित बाहर निकलवाया। सूचना पर मीरपुर कैंट से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मौजूद दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कारवालो नगर में मकान के बेसमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की चार गाड़ियों ने आग बुझा दी। मकान में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।