{"_id":"6aca5600c25c94d10c0c1706","slug":"video-kanpur-up-government-offers-relief-for-settling-vat-and-sales-tax-disputes-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वैट और सेल टैक्स विवादों के निपटारे के लिए यूपी सरकार ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वैट और सेल टैक्स विवादों के निपटारे के लिए यूपी सरकार ने दी राहत
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें व्यापारियों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर खुशी का इजहार किया गया और मिठाई बांटी गई। दरअसल व्यापार मंडल ने जीएसटी लागू होने से पहले के वैट और सेल टैक्स के लंबित मामलों के निस्तारण के वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू करने की मांग की थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक के व्यापारियों को इस योजना का लाभ उठाने का अवसर दिया है। यह योजना आगामी तीन महीनों तक जारी रहेगी। जिसके तहत व्यापारी अपना ब्याज और अर्थदंड माफ कराकर अपनी पुरानी टैक्स समस्याओं का स्थाई समाधान पा सकेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों में खुशी है। कार्यालय में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। इसके साथ ही संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए संगठनात्मक फैसला भी लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के निर्देशों के अनुसार, सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। संगठन को मजबूती देने के लिए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। युवा इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। हालांकि अध्यक्ष सौरभ गुप्ता अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। और उन्हें साथ में प्रदेश में उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। वह शीघ्र ही अपनी युवा कमेटी का गठन करेंगे। इस मौके पर अजय सराफ, रणजीत सिंह, रणजीत सिंह बब्बू, राजेश कत्याल, अवनीत सिंह, रोमी भाटिया, रणवीर सिंह, नितिन छाबड़ा, गोपाल बाजपेई, जगजीत सिंह चावला आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।