{"_id":"6aca033dd04074b072092e57","slug":"video-cooperative-society-employees-in-bhiwani-to-lay-siege-to-hafed-headquarters-on-the-12th-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सहकारी समितियों के कर्मचारी 12 को हैफेड मुख्यालय का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सहकारी समितियों के कर्मचारी 12 को हैफेड मुख्यालय का करेंगे घेराव
हरियाणा कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी एम्प्लॉइज यूनियन के प्रचार हनुमान गोदारा ने बताया कि यूनियन के सर्वसम्मत फैसले के तहत प्रदेशभर की सभी सहकारी विपणन समितियों के कर्मचारी 5 से 11 अक्तूबर तक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार और हैफेड प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
हनुमान गोदारा ने बताया कि यूनियन ने 11 सितंबर को सामूहिक मांग-पत्र देकर हैफेड प्रबंधन को मांगों से अवगत कराया था। धान की खरीद पर समितियों को मिलने वाले कमीशन की दर दोबारा 0.25 प्रतिशत करने की मांग प्रमुख है।
उन्होंने बताया कि पहले यह कमीशन 5.97 रुपये प्रति क्विंटल था। गेहूं खरीद पर वर्ष 2011 से समितियों को मिल रहे 1.33 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन को महंगाई के हिसाब से बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि मांग-पत्र देने के बाद तय समय बीत चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।