{"_id":"6aca0549eb74d6cc8506f361","slug":"video-high-alert-in-bahadurgarh-over-cjp-protest-tight-security-at-borders-adjoining-delhi-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर बहादुरगढ़ में अलर्ट, दिल्ली से लगती सीमाओं पर कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर बहादुरगढ़ में अलर्ट, दिल्ली से लगती सीमाओं पर कड़ा पहरा
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ में भी पुलिस अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली से लगती सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। टिकरी बॉर्डर, झाड़ोदा बॉर्डर और यूईआर सहित प्रमुख रास्तों पर पुलिस की तैनाती की गई है।
प्रदर्शन में लोगों के दिल्ली कूच करने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी की है। दिल्ली जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों की जांच करने के साथ ही उनमें सवार लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ने से वाहन चालकों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। बॉर्डर से लेकर हाईवे तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से हालात के अनुसार निगरानी और जांच अभियान जारी रखा जा रहा है।
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए बहादुरगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।