{"_id":"6accd262d8ec1129e5034363","slug":"video-kanpur-traders-hold-a-foot-march-to-protest-against-proposed-upi-charges-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने निकाला पैदल मार्च
यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में सोमवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। गोविंद नगर दुर्गा मंदिर से चावला मार्केट तक जुलूस निकालने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसीपी साउथ को सौंपा गया। इसमें यूपीआई शुल्क को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि शुल्क वापस न हुआ तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, चेयरमैन नीतू सिंह और अध्यक्ष अचल गुप्ता की अगुवाई में निकले पैदल मार्च में व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी की। कहा कि यूपीआई ने देश के करोड़ों छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों के लिए भुगतान व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। लेकिन हाल ही में यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर व्यवस्था के अंतर्गत 2,000 से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर और निर्धारित श्रेणियों में अन्य दरें लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है। किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, खाद्यान्न, कृषि सामग्री, होटल-रेस्टोरेंट, दवा, सब्जी और फल विक्रेता आदि में सबसे ज्यादा दो हजार से अधिक के लेन-देन ही होते हैं। एमडीआर का पूरा भार व्यापारी पर ही पडेगा यह स्पष्ट किया गया है। एमडीआर व्यवस्था छोटे व्यापारियों के लाभांश पर अनावश्यक अतिरिक्त दबाव डालेगी। ऐसे में इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, पवन तिवारी, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, अनुपम मिश्र, अजीत गुप्ता, बलदेव राज मल्होत्रा, राजेश भल्ला, रोमी सिंह, रामजी अग्रवाल, सचिन दुआ, अशोक अग्रवाल, विजय सिंह परमार, धर्मेंद्र कुमार, विनोद पाल, गौरव तिवारी, अवनीश शुक्ला, जमुना वर्मा, राकेश पाटनी, सुधीर द्विवेदी, पंकज प्रजापति, साहब रिजवी , सुनील गुप्ता, ओमेंद्र सोनी, स्वतंत्रत अग्रवाल आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।