Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sudhanshu Trivedi: Indian Knowledge Tradition Possesses the Capacity to Offer a Balanced Perspective to World

कानपुर: सुधांशु त्रिवेदी बोले- भारतीय ज्ञान परंपरा में दुनिया को संतुलित दृष्टिकोण देने की क्षमता

Sat, 28 Nov 2026 10:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 28 Nov 2026 10:47 PM IST
सार

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल और रक्षा गलियारे जैसी परियोजनाएं देश की सामरिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi: Indian Knowledge Tradition Possesses the Capacity to Offer a Balanced Perspective to World
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय ज्ञान परंपरा में पूरी दुनिया को जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण देने की क्षमता है। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि वैश्विक समाज के लिए मार्गदर्शक भी है। यह बातें हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के तीसरे दिन शनिवार को आचार्य वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहीं।
विज्ञापन


बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज तकनीक और सूचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन केवल सूचना से समाज का निर्माण नहीं हो सकता। इसके लिए विवेक और संस्कार भी आवश्यक हैं। योग, महर्षि अरविंद के विचारों और भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा ने विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा मिली है। कोरोना काल का उदाहरण देते हुए उन्होंने भारतीय परिवार व्यवस्था की सराहना की। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल और रक्षा गलियारे जैसी परियोजनाओं को देश की सामरिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले लोग ताजमहल देखने आते थे, अब अयोध्या में राम मंदिर देखने पहुंच रहे हैं। देश में साम, दाम और दंड नहीं चला तो अब भेद फैलाकर जातियों और पीढ़ियों को लड़ाया जा रहा है। उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन पर विपक्ष से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी एकजुटता के दावों के बीच विरोधाभास दिखाई देता है। पीडीए की राजनीति केवल नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक विवेक जागृत करते हैं। बुद्धि तो आतंकवादियों के पास भी बहुत होती है, लेकिन विवेक न होने से अच्छे-बुरे का अंतर समझ नहीं आता। इनफोसिस और अलकायदा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की स्थापना एक ही समय के आसपास हुई। दोनों के पास समर्पण था, लेकिन एक ने सृजन किया और दूसरे ने विध्वंस। दोनों की सोच और संकल्प अलग थे। प्रदूषण को विश्व के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी चुनौती पहले कभी सामने नहीं आई। गलत व्यक्ति के हाथ में ज्ञान पहुंचने से सभी का नुकसान होता है। ऐसा मौसम चक्र किसी अन्य देश में नहीं है। हमारी विशेषताओं को ऐसे प्रस्तुत किया गया कि अभिमान के स्थान पर ग्लानि होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed