{"_id":"6af8859565288ec60e0f9f77","slug":"video-kanpur-minors-rob-lawyer-of-a-chain-three-apprehended-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नाबालिगों ने लूटी थी अधिवक्ता से चेन, तीन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नाबालिगों ने लूटी थी अधिवक्ता से चेन, तीन पकड़े गए
बाबूपुरवा में पिंक चौकी के पास अधिवक्ता से चेन लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन नाबालिगों को पकड़ा है। उनके पास से लूटी गई चेन के टुकड़े बरामद हुए। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। आरोपी बाबूपुरवा के एक सर्राफ से चेन के टुकड़े 65 हजार में बेचने की डील कर रहे थे। हालांकि, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस फरार चौथे बालिग आरोपी साहिल की तलाश में जुटी है।
एनएलसी काॅलोनी निवासी अधिवक्ता हर्ष कुमार वर्मा बीते सोमवार की शाम त्रिवेणी मार्केट से घर की ओर पैदल जा रहे थे। किदवईनगर पिंक चौकी से करीब 100 मीटर पहले बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात की थी। पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले तो चार बदमाश भागते नजर आए। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि तीन नाबालिगों को पकड़ा है। उनकी उम्र 15-16 वर्ष है। उन्हें संप्रेषण गृह भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।