{"_id":"6ae8d2b42d6dc345a50a68b9","slug":"video-kanpur-food-safety-department-team-destroys-three-quintals-of-khoya-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन क्विंटल खोया कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन क्विंटल खोया कराया नष्ट
गोविंदपुरी रेलवे आउटर पर सोमवार को फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन से कुछ व्यापारी खोया उतारकर ऑटो में लाद रहे थे। इसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारी खोया छोड़कर रेलवे लाइन पार कर भाग निकले। टीम ने बेहद गंदी बोरियों में भरा करीब तीन क्विंटल खोया कब्जे में लिया। जांच में दूषित होने पर टीम ने पूरा खोया नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।
दूसरी तरफ अन्य टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 16 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए। इनमें मिश्रित दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, मिल्क केक स्वीट, पतीसा, रबड़ी, बर्फी, वनस्पति, घी, पनीर और कुंदा समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये नमूने देवीपुरवा, घाटमपुर, हैरिसगंज, किदवईनगर, फिलखाना, शिवाला रोड, गुंजन विहार, कर्रही, बिल्हौर और अशोकनगर के प्रतिष्ठानों से लिए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।