{"_id":"6aa18acad08adcdeb50d6d2f","slug":"video-kanpur-dm-conducts-surprise-inspection-of-employment-office-five-employees-found-absent-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेवायोजन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेवायोजन कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले गायब
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में पांच वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, रजनी वर्मा, सतीश पांडेय और क्षेम अग्निहोत्री अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने और एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। दोबारा गायब मिलने पर संबंधित कर्मचारी के साथ जिम्मेदार अधिकारी पर भी कार्रवाई की बात कही।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए निजी वेंडर बैठे मिले। वहीं, कार्यालय के अंदर अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क पंजीकरण की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इस पर डीएम ने तत्काल निशुल्क पंजीकरण काउंटर/हेल्प डेस्क शुरू करने और इसकी जानकारी मुख्य द्वार समेत प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। निजी वेंडरों को कार्यालय परिसर के बाहर बैठने की अनुमति किस अधिकारी और किस व्यवस्था के तहत दी गई, इसकी रिपोर्ट तीन दिन में मांगी। कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य-वितरण उपलब्ध नहीं मिला।
लेखा अनुभाग में चार कर्मचारियों की तैनाती पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक अनुभाग के वास्तविक कार्यभार और उसके अनुरूप कर्मचारियों की तैनाती का काम स्पष्ट करने को कहा। डीएम ने सहायक निदेशक सेवायोजना को एक सप्ताह में सभी बिंदुओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीएम ने वर्ष 2026 में आयोजित रोजगार मेलों की वास्तविकता की जांच के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रोजगार आयोग के गठन के बाद वर्ष 2026 में जनपद स्तरीय समिति की आयोजित बैठकों का तिथिवार विवरण भी तलब किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।