{"_id":"6aa13bb9fa7b096b270eb672","slug":"video-gada-kajara-taja-shavalya-ma-vayavasathao-ka-jayaja-safaii-sa-lkara-sarakashha-taka-para-jara-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: कजरी तीज : शिवालयों में व्यवस्थाओं का जायजा, सफाई से लेकर सुरक्षा तक पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: कजरी तीज : शिवालयों में व्यवस्थाओं का जायजा, सफाई से लेकर सुरक्षा तक पर जोर
गोंडा: कजरी तीज पर शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने शहर के दुखहरण नाथ और खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के साथ आसपास के मार्गों और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले स्थानों को भी देखा।
मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम और जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।