{"_id":"6afc4cb8df71eaebd5040dd6","slug":"video-kanpur-dap-stocks-exhausted-across-11-cooperatives-in-sarsaul-block-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सरसौल ब्लॉक की 11 समितियों में डीएपी खत्म, किसान महंगे दाम पर निजी दुकानों से खरीदने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सरसौल ब्लॉक की 11 समितियों में डीएपी खत्म, किसान महंगे दाम पर निजी दुकानों से खरीदने को मजबूर
रबी की बुवाई के पीक सीजन में सरसौल ब्लॉक के किसानों के सामने डीएपी खाद का संकट खड़ा हो गया है। ब्लॉक की सभी 11 सहकारी समितियों में डीएपी खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिसके चलते किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
सरसौल ब्लॉक में कुल 11 समितियां हैं, लेकिन सचिवों की कमी के चलते एक-एक सचिव के पास तीन-तीन समितियों का चार्ज है। बौसर, महुआगांव और डोमनपुर समिति का चार्ज सचिव राजू सिंह के पास है, जबकि महाराजपुर, प्रेमपुर और खजुहूपुर समिति राजा सिंह देख रहे हैं। इसी तरह रायपुर, बेहटा सकथ और तिरमा समिति की जिम्मेदारी सचिव विवेक दीक्षित के पास है। पाल्हेपुर और मड़िलवा समिति का चार्ज आशीष पटेल के पास है, तो रहनस समिति सचिव विनोद सिंह के जिम्मे है।
इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव रवि वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले तक सभी समितियों में डीएपी उपलब्ध थी। प्रति समिति करीब 500 बोरी डीएपी आई थी, जिसका वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में किसी भी समिति में स्टॉक नहीं है।
उन्होंने बताया कि 4 से 5 दिन के अंदर दोबारा डीएपी खाद आने की उम्मीद है, जिसके बाद किसानों को वितरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।