{"_id":"6afc5a7786ee989bbe0a7b93","slug":"kanpur-goat-trader-robbed-of-95-000-rupees-at-gunpoint-police-have-launched-an-investigation-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बकरा व्यापारी से तमंचा अड़ाकर 95 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बकरा व्यापारी से तमंचा अड़ाकर 95 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 17 Nov 2026 07:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा हाईवे स्थित अंडरपास में मंगलवार सुबह बदमाशों ने बकरा व्यापारी के तमंचे अड़ाकर 95 हजार रुपये लूट लिए। नौबस्ता एसीपी अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। बर्रा विश्व बैंक डी-ब्लॉक निवासी दीपक कुमार बकरों की खरीद-फरोख्त करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे भोगनीपुर की ओर चौरा बाजार जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
पैंट की जेब में 95 हजार रुपये और कुछ रुपये अलग रखे थे। दीपक के मुताबिक प्रिया अस्पताल के पास अंडरपास से निकलकर वह दो सौ रुपये के फुटकर कराने पान की गुमटी पर जा रहे थे। अंडरपास में घुसते ही पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों में एक ने उनकी गर्दन पकड़ ली। कमर पर तमंचा अड़ा दिया। जेब में रखे 95 हजार रुपये निकलवाकर भाग निकले।
विज्ञापन
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था जबकि दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से हाईवे की ओर भाग निकले। बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
