{"_id":"6afbd99e654adb47830d1d42","slug":"video-records-for-the-number-of-devotees-are-being-broken-at-the-tigri-ganga-mela-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा मेले में टूट रहे श्रद्धालुओं की संख्या के रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा मेले में टूट रहे श्रद्धालुओं की संख्या के रिकॉर्ड
सोमवार को श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लगी रही लाइन
गजराैला। तिगरी गंगा मेले में हर तरफ से उमड़ रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को देख पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते नजर रहे हैं। मुख्य स्नान में आठ दिन होने के बावजूद रास्ते श्रद्धालुओं से भर गए हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं के वाहनों की लाइन लगी रही।
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर की सुबह किया जाएगा। 20 नवंबर को मेले का पूजन के साथ शुभारंभ होगा। मुख्य स्नान में आठ दिन बचे हैं, लेकिन सोमवार को दिन भर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों की लाइन लगी रही। तिगरी की तरफ जाने वाले हरेक मार्ग पर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दे रहे थे। जिनको देख लग रहा है कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं की संख्या के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। 40 साल से मेले में आ रहे जोगीपुरा निवासी नागेंद्र सिंह का कहना है कि मेले से आठ दिन पहले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में रहती थी, लेकिन इस बार लाखों श्रद्धालु आ गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट शैलेष दूबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि मेले में लाखों श्रद्धालु आ गए हैं। इतनी जल्द श्रद्धालुु कभी नहीं आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।