{"_id":"6afb36e7a62422c52e0a4297","slug":"video-kanpur-claim-missed-input-tax-credit-by-november-30-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छूटी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा 30 नवंबर तक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छूटी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा 30 नवंबर तक करें
कारोबारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में छूटी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा 30 नवंबर 2026 तक अक्तूबर 2026 के जीएसटीआर-3बी में करना होगा। वहीं कर ऑडिट के दायरे में आने वाले आयकर रिटर्न भी 21 नवंबर 2026 तक दाखिल किए जाने हैं।
मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश जीएसटी कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि कोई कारोबारी इस तिथि तक दावा नहीं कर पाता, तो उसे आईटीसी का लाभ नहीं मिलेगा। जीएसटी अधिनियम की धारा 16(4) के तहत इसके बाद दावा स्वीकार नहीं होगा। अक्तूबर 2026 के जीएसटीआर-3बी को दाखिल करने की सामान्य तिथि 20 नवंबर 2026 है। हालांकि छूटी हुई आईटीसी का लाभ लेने के लिए इसे 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में दाखिल करना होगा।
कारोबारियों को जीएसटी के अन्य नियमों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आपूर्तिकर्ताओं को 30 नवंबर 2026 तक छूटे हुए टैक्स इनवॉइस और क्रेडिट नोट के विवरण पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। यदि विक्रेता को 180 दिन के भीतर भुगतान नहीं किया गया है तो आईटीसी को ब्याज सहित रिवर्स करना होगा। भुगतान के बाद इसे पुनः दावा किया जा सकेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के जीएसटीआर-3बी में सभी बिक्री इनवॉइस की जांच भी जरूरी है।
धारा 44एबी के कर ऑडिट के दायरे में आने वाले कारोबारियों को अपना आयकर रिटर्न 21 नवंबर 2026 तक दाखिल करना होगा। यदि रिटर्न इस बढ़ी हुई तिथि तक दाखिल नहीं किए जाते हैं, तो विलंब शुल्क लगेगा। धारा 234 एफ के तहत यह शुल्क लगाया जाएगा। पांच लाख रुपये तक की करयोग्य आय पर एक हजार रुपये और इससे अधिक की आय पर पांच हजार रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।