{"_id":"6a9e9ecb4f51d384b40f0601","slug":"video-kanpur-bba-student-accuses-hafiz-of-pressuring-her-to-convert-she-has-quit-her-studies-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बीबीए छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बीबीए छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया
रावतपुर क्षेत्र में बीबीए की छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि लगातार दबाव और भय के माहौल के चलते उसने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। मामले में उसने रावतपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा के मुताबिक, वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके सामने रहने वाली एक युवती पर भी उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवती और हाफिज ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी गई।
छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके पीछे कुछ लोगों को लगा रखा है। इससे वह इतनी भयभीत हुई कि पढ़ाई छोड़नी पड़ी। थाने में मौजूद एक दरोगा पर भी उसने शिकायत के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।