{"_id":"69f9f2cb1e408e7073064775","slug":"video-ghatampur-thieves-raid-locked-house-in-broad-daylight-jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: दिनदहाड़े बंद घर में चोरों का धावा, लाखों जेवरात व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: दिनदहाड़े बंद घर में चोरों का धावा, लाखों जेवरात व नगदी चोरी
घाटमपुर कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड एडीओ के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात समेत नगदी चोरी कर ले गए। परिवार चार घंटे पहले घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर घटना की जांच पड़ताल की है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
मोहल्ला अशोक नगर दक्षिणी निवासी नन्द किशोर सचान ने बताया कि घर पर उनकी पत्नी उमाकांती, बेटा आलोक सचान व बहू श्वेता रहती है। उनके बेटे के दोस्त के यहां मुंडन था, जिसमें शामिल होने के लिए बेटा व बहू दो दिन पहले दिल्ली चले गए थे। उन्होंने बताया कि इधर उनके मामा के यहां पर लड़के की शादी में जाने के लिए वह सुबह लगभग दस बजे घर में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ कबरई गए थे।
दोपहर में उनका नाती अक्षत स्कूल से वापस लौटा तो नाना के घर का ताला टूटा देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, लेकिन कोई डॉग कुछ दूर जाकर वापस लौट गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनो ने चोरी होने की सूचना दी थी। सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।