फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Mother was in a compromising position with her lover son witnessed and they killed him

बेटे का कत्ल: मां और प्रेमी ने घोंटा गला, गले-चेहरे पर थे निशान, रची पेट दर्द की कहानी, आशिक ने भी लगाया फंदा

Sat, 12 Sep 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 12 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पेट दर्द से मौत की झूठी कहानी रचने वाली महिला की पोल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल गई है और पुलिस फरार प्रेमी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Mother was in a compromising position with her lover son witnessed and they killed him
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर उसी के बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। हालांकि, परिजन ने उसे ऐन मौके पर बचा लिया। जान बचने के बाद वह रात को ही घर छोड़कर भाग गया। यह बात जब ग्रामीणों तक पहुंची तो तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ सुबह महिला ने ग्रामीणों को बेटे के पेट में दर्द होने से उसकी मौत होने की बात बताई। जब लोगों ने किशोर का शव देखा तो हत्या की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया तो हत्या किए जाने के सबूत मिले। किशोर के शव का पोस्टमार्टम केपीएम के डॉक्टर मनोज कुमार राव ने किया। जिन्होंने गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की।

विज्ञापन





छोटे बेटे ने सुनाई मां की रटाई कहानी
गांव पहुंची पुलिस ने किशोर की मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार रात बड़े और मंझले बेटे को कुछ दूर चक्की से आटा लाने के लिए बोला था। बड़ा बेटा वहां से लौटा और पेट दर्द की शिकायत करने लगा। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं, मंझले बेटे ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद भाई के मुंह से झाग जैसा कुछ निकलने लगा था। पुलिस के अनुसार छोटे बेटे ने दहशत में आकर अपनी मां की रटाई हुई कहानी ही पुलिस को सुनाई।

फ्लाइट लेकर पहुंचा पिता, हुआ बदहवास
गुजरात में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने वाला पिता बेटे की मौत की सूचना पर फ्लाइट लेकर शुक्रवार शाम घर पहुंच गया। इस दौरान मंझले बेटे ने उसे भी वही कहानी बताई तो उसने पुलिस को बताई थी। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

प्रेमी की दो पत्नियां छोड़कर जा चुकीं
घटना के बाद महिला और प्रेमी के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची लेकिन युवक नहीं मिला। ग्रामीणों के मुताबिक महिला और युवक का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार लोग युवक को रात के वक्त महिला के घर में घुसते देख चुके थे। वहीं, उन्होंने बताया कि महिला के प्रेमी की दो शादियां हो चुकी हैं लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं।

पहले डांटा, फिर पीटा और हत्या कर दी
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक जांच में सामने आया कि जब बेटे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर विरोध किया तो महिला और उसके प्रेमी ने उसे चुप रहने के लिए डांटा। जब बेटा नहीं माना तो पिटाई कर दी। बेटे के चीखने, चिल्लाने पर उसका मुंह और गला दबाकर मार डाला।

अपने से आधी उम्र के युवक से भी थे संबंध 
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के कुछ समय पहले अपने से आधी उम्र के युवक के साथ भी संबंध थे। रिश्तों में खटास के चलते उक्त युवक ने आत्महत्या भी की थी। इसके बाद महिला के संबंध दूसरे युवक से हो गए थे।

ये था पूरा मामला
महाराजपुर के एक गांव में गुरुवार रात मां ने प्रेमी संग घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर अपने ही 14 वर्षीय बेटे को गला घोंटकर मार डाला। वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल रहा। महिला ने अपराध छिपाने के लिए ग्रामीणों को बेटे के पेट में दर्द होने से मौत की बात बताई। लोग घर पहुंचे तो किशोर के गले और चेहरे पर चोटों के निशान देख पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

विस्तृत जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित किया
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। विस्तृत जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित किया गया। महिला का पति काफी वक्त से गुजरात में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। घर में महिला अपने तीन बेटों के साथ रहती है। पुलिस के अनुसार महिला के गांव में रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध हैं।

प्रेमी और महिला ने किशोर की पिटाई शुरू कर दी
गुरुवार रात करीब नौ बजे प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पर आया। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी महिला का 14 वर्षीय बेटा अपने 12 साल के छोटे भाई के साथ कमरे में पहुंच गया। बड़े बेटे ने दोनों का विरोध किया, तो प्रेमी और महिला ने किशोर की पिटाई शुरू कर दी। यह देख छोटा बेटा घबराकर दूसरे कमरे में चला गया। इस बीच दोनों ने मिलकर किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी घर से भाग गया।

तहरीर लेकर की जाएगी कार्रवाई
शुक्रवार सुबह महिला ने पड़ोसियों को बताया कि बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव देखा, तो हत्या की आशंका के चलते पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि महिला को उसके बेटे ने प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पकड़े जाने के डर से दोनों ने मिलकर किशोर की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर गुजरात से मृतका का पिता भी गांव पहुंच गया है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed