{"_id":"6abcf80cdb7735d46703fa73","slug":"video-ghatampur-outpouring-of-grief-as-driver-devanshs-body-arrives-in-raghunathpur-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: चालक देवांश का शव रघुनाथपुर पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: चालक देवांश का शव रघुनाथपुर पहुंचते ही मचा कोहराम
मंगलवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में इटावा डीएफओ विकास नायक और उनके चालक देवांश की मौके पर मौत हो गई थी। बुधवार को देवांश का शव गांव रघुनाथपुर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पत्नी व डेढ़ साल की बेटी के साथ परिजन बेहाल हो उठे। बाद में शव का ढोड़ी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
देवांश का शव बुधवार को सैफई से पोस्टमार्टम के बाद दोपहर एक बजे गांव रघुनाथपुर पहुंचा, तो गांव में मातम फैल गया। पत्नी आयुषी शव देखते ही बेहोश हो गई।उसकी ढाई साल पहले ही देवांश से शादी हुई थी। उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी समृद्धि इस सब से अनजान अपने पापा को बुलाती रही। वह पापा को सोता समझ कर जगा रही थी।
पिता सुमेर, माता सरोज और छोटा भाई आदर्श (10) भी शव से लिपट कर रोने लगे। देवांश की दो बहनें चेतन(14) और रौनक (17) भाई की मौत से बेहाल थीं।इस घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया। गांव में जवान बेटे की मौत होने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग जमा हो गए। परिजनों का हाल देख सभी की आंखें नम थीं। बाद में शव को करीब तीन बजे लिए ढोड़ी घाट ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।