{"_id":"6aae94ebfff74be4540934dd","slug":"video-gen-z-motivated-to-donate-blood-camp-scheduled-for-september-25-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के लिए जेन जी को किया प्रेरित, 25 सितंबर को लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के लिए जेन जी को किया प्रेरित, 25 सितंबर को लगेगा शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के फार्मेसी डिपार्टमेंट में 25 सितंबर को विश्व फार्मेसी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के तहत कालेज में लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डिपार्टमेंट की डॉ नम्रता निगम ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि रक्तदान दूसरों को जीवनदान देता है। किसी को जीवन देना सबसे बड़ा परोपकार होता है।रक्तदान से कोई समस्या नही होती है। जिंदगी का सबसे नेक काम है रक्तदान। रक्तदान से नया रक्त जो बनता है वह हमें अधिक ऊर्जावान बनाता है। फार्मेसी कालेज के प्रधानाचार्य विक्रम साहू ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व को बताया। इस मौके पर संस्थान संयुक्त सचिव गौरव भदौरिया, प्रधानाचार्य विक्रम साहू, डॉ अमित मिश्रा, एसएल दास, डॉ गरिमा ओझा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, शुभयंका सिंह, निधी तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।