फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cyclonic system fueled by humidity brings 12.5 mm of rain; signs of monsoon withdrawal emerge

कानपुर: उमस से बने चक्रवात से 12.5 मिमी बरसा पानी, मानसून की विदाई के मिले संकेत

Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 19 Sep 2026 11:09 PM IST
सार

मौसम वेधशाला में सितंबर में कुल 191.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लो प्रेशर से चारों तरफ की नमी इकट्ठी हो गई।

विज्ञापन
Kanpur: Cyclonic system fueled by humidity brings 12.5 mm of rain; signs of monsoon withdrawal emerge
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस से बने चक्रवात ने शनिवार को झमाझम बारिश करा दी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में 12.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तरह सितंबर के महीने में अब तक कुल बारिश 191.5 मिमी हो गई। सितंबर की सामान्य औसत बारिश 169 मिमी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का मुख्य कारण मानसून की विदाई से पहले सक्रिय हुआ एक स्थानीय चक्रवात और उमस है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी बनी हुई थी। इससे लो प्रेशर होने से चक्रवात बन गया। माहौल में नमी का स्तर 90 फीसदी तक पहुंच जाने के कारण दोपहर के समय अचानक गरज-चमक वाले बादल बन गए और बारिश शुरू हो गई। यह बारिश अंडमान सागर वाले नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण नहीं है, क्योंकि वह सिस्टम अभी बहुत दूर है।

विज्ञापन

Kanpur: Cyclonic system fueled by humidity brings 12.5 mm of rain; signs of monsoon withdrawal emerge
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
देश के मध्य भागों में पहले से मौजूद एक ट्रफ लाइन और स्थानीय बदलावों के कारण यह विदाई से पहले की मानसूनी बारिश हो रही है। विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 20 से 22 सितंबर तक मौसम फिर से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

Kanpur: Cyclonic system fueled by humidity brings 12.5 mm of rain; signs of monsoon withdrawal emerge
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
अंडमान सागर में बनने वाले नए सिस्टम का असली असर कानपुर परिक्षेत्र में 24 और 25 सितंबर को दिखेगा। तब लगातार और तेज बारिश होने की संभावना है। यह सिस्टम अपनी जगह पर मजबूती से बना हुआ है। उत्तर अंडमान सागर के ऊपर 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। यह आने वाले तीन-चार दिन में पूरे देश खासकर पूर्वी और मध्य भारत के मौसम को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed