{"_id":"6aaeb9d64618f1c4ca045d36","slug":"kanpur-bodies-of-a-couple-found-hanging-from-a-tree-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेड़ से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, महिला दो बच्चों की मां थी, पति देने वाला था तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेड़ से फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, महिला दो बच्चों की मां थी, पति देने वाला था तलाक
Sat, 19 Sep 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:12 PM IST
सार
Kanpur News: प्रेमी युगल के सुसाइड की घटना महाराजपुर के सुबौली गांव की है। करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
ओम की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर के सुबौली गांव में शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे खेत में उन्नाव निवासी प्रेमी युगल मालती (27) और ओम (22) के शव पेड़ से बंधी साड़ी के दोनों छोर से बने फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दी। एसीपी ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है और पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। युवक बाइक मिस्त्री था। दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
एडीसीपी शिवा सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे दोनों के शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर पॉलिथीन मिली, जिसमें बाइक की चाबी, 4200 रुपये, महिला का आधार कार्ड और कीपैड मोबाइल फोन था। मोबाइल से सिम निकला था। युवक की पैंट की जेब से 200 रुपये मिले। मोबाइल में मिले नंबर से पुलिस ने महिला के परिजन से संपर्क किया। बहन ने उसकी पहचान मालती (27) और युवक की पहचान ओम (22) के रूप में की। पुलिस के मुताबिक मालती की बहन ने ही दोनों के प्रेम प्रसंग की पुष्टि भी की। महिला दो बच्चों की मां थी और उसका पति उसे तलाक देने वाला था। कोतवाली में पूर्व में दोनों पक्षों की पंचायत भी हो चुकी थी।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक साल से मायके में रह रही थी
पुलिस ने मालती के अन्य परिजन से संपर्क किया तो पता चला कि सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मालती की शादी करीब आठ साल पहले अचलगंज के जवाहिर खेड़ा गांव के रामू से हुई थी। पति से विवाद के चलते मालती करीब एक साल से दो बच्चों के साथ पिता रामशंकर लोधी के घर में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले ससुरालवाले दोनों बच्चों को जवाहिर खेड़ा ले गए थे। सोमवार को मालती अपनी नवाबगंज निवासी बड़ी बहन आरती के यहां चली आई थी। तीन दिन पहले सुबह सात बजे मालती बहन से मायके जाने की बात कहकर निकली लेकिन पहुंची नहीं। परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

कोतवाली में पंचायत के बाद दोनों बच्चों को साथ ले गया था पति
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के खुमानखेड़ा गांव निवासी ओम के बड़े भाई भीम वर्मा ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को ओम अपना मोबाइल गदनखेड़ा स्थित शॉकर की दुकान में रखकर बिना बताए कहीं चला गया था। बताया कि मालती से उसका करीब एक साल से प्रेम प्रसंग था। आठ महीने पहले मालती के पति को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। मामला कोतवाली में पहुंचा जहां कई घंटे तक पंचायत हुई। ओम ने मालती को साथ रखने की बात कही थी लेकिन पहले पति ने तलाक के बाद ही ऐसा करने की बात की थी। इसके बाद वह दोनों बच्चों को साथ लेकर चला गया था और मालती मायके चली गई थी।