{"_id":"6a831264be4daa3d0207d9d7","slug":"video-ganga-water-level-below-warning-mark-yet-katri-area-on-alert-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे, फिर भी कटरी में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे, फिर भी कटरी में अलर्ट
लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने गंगा किनारे बसे कटरी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सदर तहसील के चैनपुरवा गांव पहुंचकर गंगा के जलस्तर, संभावित जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। फिलहाल गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान दोनों से नीचे है और गांव में भी जलभराव की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन प्रशासन ने किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और तैयारियां तेज रखने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रवि निषाद ने जिलाधिकारी को बताया कि इस वर्ष अभी तक गांव में जलभराव नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। इसके बाद डीएम ने गंगा के जलस्तर की जानकारी लेने के साथ ही बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए उपलब्ध नावों, नाविकों और राहत-बचाव के अन्य संसाधनों की स्थिति जानी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटरी क्षेत्र में नावों और नाविकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जलस्तर पर लगातार नजर रखने और बारिश के दौरान नदी के बढ़ते पानी की स्थिति की नियमित निगरानी करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल गंगा सुरक्षित स्तर पर बह रही है और चेतावनी बिंदु से नीचे है। अभी किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है, लेकिन वर्षा के दौरान जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह और तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।