{"_id":"6acd05c6869312b8ed02a0e8","slug":"video-four-hour-traffic-jam-at-the-new-ganga-bridge-turn-commuters-face-inconvenience-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंंज: नवीन गंगापुल मोड़ पर चार घंटे रहा जाम, परेशान हुए वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंंज: नवीन गंगापुल मोड़ पर चार घंटे रहा जाम, परेशान हुए वाहन सवार
सोमवार को नगर के नवीन गंगापुल मोड़ के पास सुबह नौ से एक बजे तक जाम रहा जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। करीब चार घंटे तक पुल मार्ग मोड़ के पास जाम रहा ऐसे में कोतवाली और यातायात पुलिस के जाम खुलवाने में पसीने छूट आए। सुबह से दोपहर तक भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं सरैया और मरहला चौराहा पर भी एक-एक घंटे जाम से राहगीर परेशान रहे।
सुबह नौ बजे से नवीन गंगापुल मोड़ के पास एकदम से वाहनों का लोड बढ़ गया, सप्ताह का पहला दिन होने के कारण एकदम से लोग जल्दबाजी में निकलने लगे जिससे जाम लगता गया। पुल मोड़ से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाले और स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी दिक्कतें रही और लेटलतीफी से लोग अपने गंतव्य को पहुंचे। जाम की सूचना पर कोतवाली गंगाघाट के एसएसआई दिलीप प्रजापति, एसआई विद्या सागर शुक्ला समेत दो अन्य एसआई और दस कांस्टेबल के अलावा यातायात पुलिस के दो टीएसआई व चा कांस्टेबल व चार होमगार्ड जाम खुलवाने में लगे बड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे करीब जाम समान्य हो सका। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इधर सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर दोपहर एक से दो बजे के बीच जाम रहा, यहां सकरे मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति रही। जिसे मौजूद पीआरडी जवानों ने खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।