{"_id":"6accb7e5d7b00c62690143b7","slug":"video-grand-welcome-in-reasi-for-the-trikuta-mountain-circumambulation-pilgrimage-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कटड़ा से निकली त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का रियासी में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कटड़ा से निकली त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का रियासी में भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा शहर
Nikita Gupta
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:05 PM IST
Link Copied
श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा से निकली त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा का रियासी नगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। ऋषि चौक और थापा चौक पर यात्रा का स्वागत श्री सनातन धर्म सभा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अन्य हिंदू संगठनों के लोगों ने किया। यात्रा में विधायक कुलदीप राज दुबे और कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से सम्मलित विज्ञा नंद सरस्वती महाराज का फूलों के हार पहना कर स्वागत हुआ। थापा चौक से मुख्य बाजार में स्थित गणेश मंदिर तक यात्रा में शामिल लोग पैदल चले। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों ने हार पहनाने के साथ ही फूल बरसाए। गणेश मंदिर में पंडित चमन लाल शर्मा ने आरती व पूजा करवाई। मंदिर के बाहर इकठ्ठा हुए लोगों को विज्ञा नंद सरस्वती महाराज ने संबोधित किया। इसके साथ ही त्रिकुटा पर्वत यात्रा की महत्वता के बारे में बताया,बाद में यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ कालका मंदिर पहुंची,जहां पर भी पूजा की गई और माता के जयघोष लगाए गए। नवरात्र के दौरान यात्रा त्रिकुटा पर्वत की परिक्रमा करेगी और इस के अधीन आने वाले धार्मिक स्थलों पर जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।