फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Three Deaths in One Family After Youth Was Allegedly Set on Fire in Umaria

एमपी: पहले बेटे की मौत, 15 दिन बाद पिता ने तोड़ा दम, फिर दादी की मौत; उमरिया के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 12 Oct 2026 04:03 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 04:03 PM IST
Three Deaths in One Family After Youth Was Allegedly Set on Fire in Umaria

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मझौली गांव में करीब तीन महीने पहले हुई एक घटना के बाद एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि एक युवक को कमरे में बंद कर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सके और महज 15 दिन बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पोते और बेटे को खोने के गम में परिवार की बुजुर्ग दादी की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है।

पूरा मामला उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है। परिजनों के मुताबिक, मृतक किराना दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस की तीली फेंक दी गई। आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद युवक को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जवान बेटे की मौत से पिता गहरे सदमे में चले गए। बेटे की मौत के ठीक 15 दिन बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया। परिवार अभी इस दोहरे दुख से उबर भी नहीं पाया था कि पोते और बेटे को खोने के गम में बुजुर्ग दादी की भी मौत हो गई। देखते ही देखते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और घर में मातम छा गया।

पढ़ें: जनजातीय विभाग ने 264 शिक्षकों को बनाया व्याख्याता, 32 हजार शिक्षक को इंतजार, शिक्षक संगठन नाराज

परिजनों और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
मामले में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि घटना के पीछे मामूली विवाद के अलावा अन्य कारण भी थे। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित महिला अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करती थी। वहीं, एक अन्य आरोपी के साथ मृतक का विवाद होने और उसी रात कथित तौर पर दोनों के मिलकर घटना को अंजाम देने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों का कहना है कि मृतक ने मौत से पहले बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने की बात बताई थी। इसके बावजूद परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पुलिस का पक्ष और जांच की वर्तमान स्थिति सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

थाने से अधिकारियों तक लगाई न्याय की गुहार
परिवार न्याय की उम्मीद में स्थानीय थाने से लेकर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी फरियाद पहुंचा चुका है। परिजनों के मुताबिक, अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अब सवाल यह है कि युवक की मौत और उसके बाद परिवार के दो अन्य सदस्यों की मृत्यु से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच कब पूरी होगी? क्या मृतक के कथित अंतिम बयान और परिजनों की शिकायतों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब अभी सामने आने बाकी हैं।

घटना और परिवार की न्याय की लड़ाई को लेकर हमने मृतक की पत्नी पूजा केवट, उसकी मां और ग्रामीण शिव कुमार गोंड़ से बात की। सुनिए, घटना को लेकर उनका क्या कहना है और तीन अपनों को खोने के बाद परिवार किस दर्द से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: बार के बाहर मारपीट, युवतियों ने एक-दूसरे बाल पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

12 Oct 2026

राजस्थान: श्रीराम के जयकारों से गूंजा बाड़मेर, शिव कथा के साथ 10 दिवसीय रामलीला का भव्य आगाज

12 Oct 2026

MP में दिन गर्म, रात ठंडी!

12 Oct 2026

अपराजिता में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, VIDEO

12 Oct 2026

विंध्य धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता, माता की चौखट पर श्रद्धा भाव से झुकाया शीश, VIDEO

12 Oct 2026
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल की गाइनी ओपीडी में भरा सीवरेज का पानी

12 Oct 2026

बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथी का हमला, सफाईकर्मी ने भागकर बचाई जान; बाइक क्षतिग्रस्त

12 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी में चुनाव की आहट के बीच अयोध्या में सियासत गरमाई, देखिए रुदौली में क्या है जनता की राय?

12 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 8 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गर्ल चाइल्ड डे सेलिब्रेशन

राजधानी शिमला में खिली धूप, बारिश के बाद मौसम साफ; रिज मैदान पर बढ़ी चहल-पहल

12 Oct 2026

पंजाब सांझीवालता दल ने धर्मकोट से केएस मान को बनाया उम्मीदवार

राजस्थान: राजपुरोहित समाज की भाजपा को दो-टूक, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगे पंचायत चुनाव

12 Oct 2026

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठ: शारदीय नवरात्रि पर धमतरी के चार प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाब

12 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन शहर में उल्लास, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

12 Oct 2026

शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू के खेल मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता

12 Oct 2026

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में दोपहर बाद चिकित्सक की कुर्सी रही खाली

12 Oct 2026

मंदिर आयी महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति टीम ने किया जागरुक

12 Oct 2026

नवरात्रि पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Oct 2026

सेवा संकल्प अभियान में 50 बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगों को मिले उपकरण

12 Oct 2026

चार क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

12 Oct 2026

बच्चों की अपील पर डीएम ने लिया संज्ञान, जेसीबी से कराई जल निकासी

12 Oct 2026

लेहड़ा मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

12 Oct 2026

क्लियर एडवांस के नाम से नकली पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, सील

12 Oct 2026

एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण

12 Oct 2026

महुली में निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

12 Oct 2026

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से दुकानदार की मौत की पुष्टि, तीन आरोपी गिरफ्तार

12 Oct 2026

त्योहारों पर सतर्क रहें ग्राम प्रहरी, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें सूचना

12 Oct 2026

मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मांगा आशीर्वाद

12 Oct 2026

समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों ने किया सत्याग्रह

12 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में करवाई भजन संध्या, समाजसेवियों का किया सम्मान

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed