{"_id":"6accaa0b7814378c87020bbd","slug":"video-chamba-bjp-mahila-morcha-shakti-hunkar-protest-jnu-case-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति हुंकार आंदोलन, कांग्रेस और राहुल गांधी के पुतले जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति हुंकार आंदोलन, कांग्रेस और राहुल गांधी के पुतले जलाए
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:39 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला चंबा की ओर से जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर की अध्यक्षता में शक्ति हुंकार आंदोलन आयोजित किया गया। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की 11 छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर विरोध जताया गया।
प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के सांसद प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई। आंदोलन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के पुतले भी जलाए गए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरियाल, आंदोलन के जिला प्रभारी एवं डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, चंबा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 की भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर और पूर्व विधायक पवन नैयर सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा के सभी महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन में भाग लिया।
भाजपा महिला मोर्चा ने आंदोलन के माध्यम से संबंधित मामले में कार्रवाई करने और कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।