{"_id":"6accf9f2462a775fde0e736c","slug":"kanpur-new-low-pressure-area-to-form-over-the-bay-strong-winds-and-rain-likely-in-several-up-cities-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खाड़ी में बनेगा नया दबाव, यूपी के कई शहरों में तेज हवा और बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खाड़ी में बनेगा नया दबाव, यूपी के कई शहरों में तेज हवा और बारिश की संभावना
Mon, 12 Oct 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
Kanpur News: मौसम विभाग की मानें तो हवा के रुख में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में मंगलवार से एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से कानपुर परिक्षेत्र के मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके पहले बने निम्न दबाव के क्षेत्र का अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि निम्न दबाव के बढ़ने पर बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलेंगी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अक्तूबर से नया निम्न दबाव बनना शुरू होगा। पहाड़ों से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के वायुमंडल में बदलाव आया है। कानपुर और इसके आसपास के मंडलों में इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अक्तूबर से नया निम्न दबाव बनना शुरू होगा। पहाड़ों से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के वायुमंडल में बदलाव आया है। कानपुर और इसके आसपास के मंडलों में इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खाड़ी के निम्न दबाव की वजह से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। हालांकि, अधिकांश समय मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क ही रहने की उम्मीद है लेकिन हवा के रुख में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी जिससे गुलाबी ठंड की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी के इस सिस्टम का यूपी पर कोई सीधा असर नहीं है। हालांकि, इसके कारण चलने वाली पूर्वी हवाएं प्रदेश के तराई और पूर्वी हिस्सों में थोड़ी नमी ला सकती है जिससे कुछ इलाकों में अचानक से स्थानीय बादल बन सकते हैं। लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है।