{"_id":"6acd01c445cbce087808c96c","slug":"up-kanpur-based-chief-engineer-injured-in-attack-on-cargo-ship-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मालवाहक जहाज पर हमले में कानपुर के चीफ इंजीनियर घायल, पिता ने सांसद से बेटे को वापस लाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मालवाहक जहाज पर हमले में कानपुर के चीफ इंजीनियर घायल, पिता ने सांसद से बेटे को वापस लाने की लगाई गुहार
Mon, 12 Oct 2026 09:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:20 PM IST
सार
नितिन फ्लीटिंग शिपिंग कंपनी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। लाइफबोट की मदद से इंजीनियर ने 21 साथियों संग जान बचाई।
विज्ञापन
इंजीनियर नितिन शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूएई (शारजाह) में फंसे एक जहाज पर नौ अक्तूबर की शाम ड्रोन से हमले में कानपुर के नितिन शुक्ला समेत 22 लोग घायल हो गए। नितिन मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर हैं। पिता राजेश शुक्ला ने बताया कि बेटे ने अपने 21 साथियों के साथ किसी तरह लाइफबोट के सहारे अपनी जान बचाई है। उन्होंने भाजपा सांसद रमेश अवस्थी और प्रशासन से बेटे की मदद के लिए गुहार लगाई है। उनका कहना है कि नितिन को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके घर पहुंचाया जाए।
श्याम नगर निवासी एवं नगर निगम से राजस्व निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त राजेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे नितिन की पत्नी अंकिता के मोबाइल पर बेटे की कंपनी फ्लीटिंग शिपिंग की ओर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि नितिन के जहाज पर शुक्रवार रात हमला हो गया है, लेकिन वह और उनके 21 साथी सभी सुरक्षित हैं। इसके अगले दिन रविवार रात नितिन ने भी पत्नी को फोन कर कहा कि वह परेशान न हो, फिलहाल वह सुरक्षित है। पिता ने बताया कि नितिन पिछले 20 वर्षों से कंपनी में कार्यरत है। उनका जहाज चार माह से होर्मुज क्षेत्र के पास फंसा हुआ था। बेटा अक्सर आसपास मिसाइलें गिरने की बात कहता रहता था।

Trending Videos
पिता राजेश शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
क्या पता था कि नौ अक्तूबर की रात एक ड्रोन हमला बेटे के जहाज पर भी हो जाएगा। हमले से जहाज पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। बड़ी मुश्किल से बेटे ने जान बचाई है। प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका पद पर कार्यरत अंकिता ने बताया कि नितिन के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों से जहाज को हटाने की धमकियां मिल रहीं थीं। नितिन सुरक्षित हैं, इतना ही काफी नहीं है। सरकार को उन्हें हर हाल में सुरक्षित वापस लाना होगा।